Doordrishti News Logo

जोधपुर से बालोतरा पहुंची महिला के अटैची से 12 तोला सोने के आभूषण पार

सीट के पीछे बैठे व्यक्ति ने अटैची को सही से रखने का बोल कर दिया झांसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से बालोतरा पहुंची महिला के अटैची से 12 तोला सोने के आभूषण पार।अपनी पीहर आई एक महिला ससुराल वापिस जाने के लिए निजी बस में सवार हुई। जोधपुर से बालोतरा पहुंचने पर पता लगा कि उसकी अटैची से 10 -12 तोला सोने के आभूषण पार हो गए है। बस की सीट के पीछे बैठे एक व्यक्ति ने अटैची को सही से रखने की बात कहकर अपने पास में रखवा लिया था। वक्त घटना महिला का जेठ उसके साथ था। इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है, अग्रिम पड़ताल जारी है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि बालोतरा के समदड़ी स्थित सिलोर निवासी हरिसिंह पुत्र करणसिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने छोटे भाई की पत्नी को लेने जोधपुर आया था। वह पीहर आई हुई थी। 10 फरवरी को ससुराल जाने के लिए दल्ले खां चक्की के पास में बालोतरा वाली निजी बस में सवार हुए। इस बीच किसी शख्स ने अटैची को सही से रखने की बात की और अपने पास में रखवा लिया।

स्थाई लोक अदालत में रिक्त पद नहीं भरने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

यह लोग जब बालोतरा पहुंचे तब अटैची का लॉक टूटा हुआ मिला। रिपोर्ट में बताया कि अटैची में दस-बारह तोला सोने के आभूषण थे।थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि बस में यह गहने चोरी हुए है,वहां जाकर उन्हें पता लगा है। हालांकि प्रकरण दर्ज किया गया है। यहां पर भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिज्ध की पहचान की जा रही है। जांच हैडकांस्टेबल बंशीलाल को सौंपी गई है।