Doordrishti News Logo

दो तस्करों से 12 किलो 390 ग्राम अफीम का दूध बरामद

  • ट्यूरिस्ट मिनी बस से तस्करी
  • 19 किलो बेच डाला 19.60 लाख बरामद
  • मध्यप्रदेश के नीमच से तस्करी कर लाए थे अफीम

जोधपुर, कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की स्पेशल क्राइम टीम और कुड़ी पुलिस ने भाकरासनी गांव की सरहद जोधपुर पाली रोड पर सोमवार की रात को कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्यूरिस्ट बस से 12 किलो से ज्यादा अफीम का दूध बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने साढ़ेे उन्नीस लाख रूपए भी जब्त किए हैं, जो उन्होंने जोधपुर में अफीम सप्लाई कर एकत्र किए थे। 19 किलो अफीम कुड़ी इलाके में आस पास बेचना सामने आया है। देर रात तक पुलिस तस्करों से गहन तफ्तीश के साथ बेचे अफीम के दूध के लिए दबिशें देती रही। बरामद हुआ अफीम मध्यप्रदेश के नीमच से आना बताया गया है।

दो तस्करों से 12 किलो 390 ग्राम अफीम का दूध बरामद

पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि पाली जोधपुर रोड से होकर गुजरने वाली एक मिनी ट्यूरिस्ट बस टेंपो ट्रेवलर में अवैध रूप से अफीम का दूध लाया जा रहा है। इस पर जिला पश्चिम की स्पेशल क्राइम टीम और कुड़ी पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई गई। तब भाकरासनी गांव की सरहद जोधपुर पाली रोड पर एक मिनी ट्रेवलर टेंपों को रूकवाया गया। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार मिले। दोनों ने अपना नाम राहुल मारू और राहुल खाती होना बताया। इस पर गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर डिक्की में बनाए गए अलग अलग ब्लॉक्स और ट्रेवलर की छत में चद्दर हटाकर बनाए गए ब्लॉक्स में अफीम का दूध मिला। जिसका वजन किए जाने पर वह 12 किलो 390 ग्राम निकला।

एसीपी बोरानाडा मांगीलाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 19.60 लाख रूपए भी जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने काफी मात्रा में अफीम कांकाणी और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर दिया है। जिसके एवज में उन्हें यह रूपए मिले। स्पेशल क्राइम ब्रांच के अनिल यादव, कुड़ी थानाधिकारी मनीष देव आदि देर रात तक कांकाणी और आस पास के इलाकों में बेचे गए अफीम को बरामद करने में जुटे थे। बताया जाता है कि 19 किलो अफीम आस पास के इलाकों में बेच दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026