Doordrishti News Logo

12 बोर बंदूक का लाइसेंस हुआ रद्द, सेवानिवृत फोजी ने जमा नहीं कराया, केस दर्ज

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके में रहने वाले एक सेवानिवृत फौजी ने बारह बोर बंदूक का लाइसेंस निलंबित होने पर नया नहीं बनवाया। उसे नोटिस भी भेजा गया। मगर जवाब नहीं दिया और घर से कहीं चला गया। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर के गांधीपुरा बीजेएस स्थित गली नंबर 1 में रहने वाले उगमसिंह पुत्र मोडसिंह की खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।इनके पास में 12 बंदूक है।जिसका लाइसेंस दो तीन महिने पहले ही कमिश्नर कार्यालय से निलंबित हो गया था। उन्होंने न तो लाइसेंस रिन्यू करवाया और न ही हथियार महामंदिर थाने में लाकर जमा कराया। अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महामंदिर थाने के मालखाने के हैडकांस्टेबल भानाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई है। उगम सिंह फौज से सेवानिवृत है और अब वे कहीं चले गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026