Doordrishti News Logo

पांच सालों के चालानशुदा 118 व्यक्तियों से पूछताछ

जोधपुर,पांच सालों के चालानशुदा 118 व्यक्तियों से पूछताछ।कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चार घंटे तक आर्म्स एक्ट में पिछले 5 वर्षें के चालानशुदा 118 व्यक्तियों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें – सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 दिसंबर को,बैनर किया विमोचन

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम कमिश्नरेट के पूर्व व पश्चिम जिले के अधीन संचालित होने वाले सभी थाना पुलिस को आर्म्स एक्ट के बीते पांच साल में मुलजिम रहे आरोपियों से पूछताछ करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसमें 118 अभियुक्तों को चेक कराया गया।

अभियुक्त की आजीविका हेतु काम धंधा,मजदूरी,प्राइवेट नौकरी आदि के बारे में जानकारी जुटाई गई। कुछ पुलिस थानों द्वारा पूछताछ-मूर्तिब के दौरान धारा 126/170/135 बीएन एसएस के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर न्यायालय से पाबंद कराया गया। पुलिस थाना मथानिया द्वारा दो, प्रतापनगर थाना एक,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एक,सूरसागर दो, देवनगर एक,बोरानाडा नौ, सरदारपुरा एक,भगत की कोठी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ नोट बनाया गया।

अभियुक्तों की चैकिंग के दौरान उनके व्यवसाय,आजीविका, घर-परिवार,सदस्यों के बारे में पूछताछ की गई। कार्रवाई के दौरान थाने के बीट कांस्टेबल को समय- समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026