रहवासीय घर से 1.8 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रहवासीय घर से 1.8 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की डीएसटी वेस्ट और लूणी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात में एक घर में रेड दी। घर से 1.8 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपी से अब इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह अफीम का दूध कब और किससे लाया था।
रहवासीय घर से 1.8 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना एवं एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपर विजन में गठित टीम में शामिल अधिकारियों ने उक्त कार्रवाई की। लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि डीएसटी वेस्ट को मुखबिरी सूचना मिली कि जोलडी की ढाणी हमीर नगर फींच में रहने वाले विक्रम विश्नोई पुत्र रामलाल के घर पर मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। इस पर पुलिस की टीम ने डीएसटी वेस्ट के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वहां रेड दी। पुलिस ने उसके घर से 1 किलो 800 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। आरेापी विक्रम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
