Doordrishti News Logo

शेयर में दुुगुना लाभ का झांसा देकर स्थानीय ब्रोकर से 1.75 करोड़ की ठगी

  • पीडि़त सहित 24 लोग ठगी के शिकार
  • अब जांच आरंभ

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके रायपुर का हत्था पावटा बी रोड पर रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति सहित 24 लोगों से शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर मुंबई के एक व्यक्ति ने 1.75 करोड़ की ठगी कर ली। अब वह अपना कार्यालय बंद कर भाग गया। पीडि़त ने न्यायालय की शरण लेकर महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। जांच एएसआई रमेश कुमार की तरफ से की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस बारे में रायपुर का हत्था पावटा बी रोड निवासी 64 साल के राजेंद्र पुत्र शिवानंद सर्राफ की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि मुंबई वेस्ट के कौशिक मारू खुद को शेयर बाजार में बड़ा इन्वेस्टर बताने के साथ कई कंपनियों का डायरेक्टर बताता था। उसने शेयर में इन्वेस्ट के लिए कहा और तीन साल में दोगुना लाभ का प्रलोभन दिया गया। शुरूआत में राजेंद्र सर्राफ को उसका फायदा दिया गया।

इस पर राजेंद्र सर्राफ ने अपने नजदीकी और रिश्तेदारों को इससे जुड़ऩे के लिए कहा। तब तकरीबन 24 लोगों ने कौशिक मारू की फर्म में रूपए लगाए। मगर न तो इन्वेस्ट की गई रकम को लौटाया और न ही तीन साल में रकम को दुगुना कर दिया। उससे कई बार व्यक्तिगत रूप से मुंबई जाकर भी मिले। साल 2020 में रकम मिलने का समय तय हुआ था। मगर आज तक रकम नहीं दी गई। अब जानकारी मिली कि वह अपना मुंबई वेस्ट से कार्यालय खाली कर भाग गया है। पीडि़त का कहना है कि आरोपी स्थानीय 24 लोगों से 1.75 करोड़ के ठगी कर भाग गया है। महामंदिर थाने के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026