Doordrishti News Logo

एसीबी न्यायाधीश के कार्यालय की स्टेनो के बैंक खाते से 1.71 लाख पार

  • शातिरों का खाता होल्ड कराया
  • रकम अब तक खाते में नहीं लौटी

जोधपुर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विशिष्ट न्यायाधीश कोर्ट संख्या 2 की एक स्टेनो की दो बैंक खातों से किसी शातिर ने 1.71 लाख की रकम को उड़ा दिया। घटना 24 अप्रेल की है। साइबर फ्रॉड नंबर पर शिकायत दीऔर रकम को होल्ड करवाया गया। मगर अभी तक उनके खाते में रुपए रिफंड नहीं हुए हैं। इस पर उन्होंने अब उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- परिजन ने जताई हत्या की आशंका पुलिस में दी शिकायत

पुलिस ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विशिष्ट न्यायाधीश कोर्ट संख्या 2 की एक स्टेनो वंदना खींची की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उनका एक बैंक खाता एसबीआई कचहरी की शाखा में है। दूसरा पंजाब नैशनल बैंक चौहाबो में है। गत 24 अप्रेल को उन्होंने अपने मोबाइल पर मैसेज चेक किए तो पता लगा कि एसबीआई के खाते से 71 हजार रुपए और पीएनबी खाते से 99999 रुपए पार हो गए हैं। किसी शातिर ने बिना उनकी जानकारी के रुपए निकाल लिए। इस पर उन्होंने रात को ही साइबर पोर्टल नंबर 1930 पर शिकायत के साथ एफआईआर दी। जिस पर रकम को होल्ड करवा दिया गया। मगर वह बैंक गई तो पता लगा कि रकम रिफंड नहीं हो पाई है। अब उन्होंने उदयमंदिर थाने में 1.71 लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है।KकककO1

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026