रामकृष्ण सेवाश्रम में मनाई स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामकृष्ण सेवाश्रम में मनाई स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती।स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती हिंदू तिथि के अनुसार रामकृष्ण सेवाश्रम संस्था में शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई।उत्सव का शुभारंभ भजन से हुआ,जिसके पश्चात विशेष हवन, आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर जोधपुर प्रवास पर
प्रसिद्ध वैज्ञानिक ओपीएन कल्ला ने जालोरी गेट पर स्थापित सेवाश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण के साथ रामकृष्ण परमहंस,स्वामी विवेकानंद तथा माँ सारदा की स्तुति की। संस्था सचिव अमरेश कल्ला ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास, विवेकानंद केंद्र जोधपुर के प्रमुख शिवपूजन,महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता कल्ला,रामकृष्ण मिशन, कोटा केंद्र के सचिव राजेश गुप्ता तथा योगाचार्य गजेंद्र भी उपस्थित थे।
रामकृष्ण मिशन के सभी केंद्रों पर हिंदू तिथि के अनुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाए जाने की परंपरा है,उसी क्रम में सेवाश्रम में भी यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
