Doordrishti News Logo

बाइक और मोपेड चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),बाइक और मोपेड चोरी। शहर में सक्रिय वाहन चोर अलग-अलग स्थानों से बाइक और मोपेड चोरी कर ले गए।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में मूलत : भोपालगढ हाल किरायेदार थबूकड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक दीपक पुत्र कैलाश राव ने पुलिस को बताया कि 17 मई को वह जाटों का नोहरा बनाड़ आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मूलत : डीडवाना कुचमान के सिरसला हाल एकता नगर रमजान का हत्था बनाड़ निवासी नरपतलाल पुत्र मांगीलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 17 मई को वह कचहरी परिसर आया था,जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में वायु विहार कॉलोनी में रहने वाले कन्हैयालाल पुत्र सम्पत सिंह माली ने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात्रि के समय घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।

मरुधर एक्सप्रेस 20 दिनों तक आगरा फोर्ट नही रुकेगी

जबकि प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि रॉयल्टी नाका नया बास बालसमंद रोड निवासी सुनिल पुत्र गपाराम लोहारा जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर में 18 मई को दर्शन करने आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में रामबाग कागा रोड निवासी रमेश राठी पुत्र गोविन्द राठी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी स्कूटी को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।