दुष्कर्म का आरोपी फालना में ट्रेन से दस्तयाब
- जेल भिजवाया
- पांच हजार का इनाम था घोषित
- दो हजार किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुष्कर्म का आरोपी फालना में ट्रेन से दस्तयाब।भगत की कोठी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भिजवाया गया है।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि गत नौ नवंबर को सिरोही निवासी जयन्तीलाल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे धोखे से अपनी पत्नी से मिलाने का झांसा देकर होटल ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी आरोपी फरार हो गया।
4.48 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित तीन तस्कर गिरफ्तार,कार जब्त
पुलिस से बचने के लिए वह महाराष्ट्र, उत्तराखंड,दिल्ली,राजस्थान व गुजरात सहित कई राज्यों में ठिकाने बदलता रहा। जांच के दौरान आरोपी के नैनीताल क्षेत्र में होने की जानकारी मिली।इसके बाद टीम ने लगातार पीछा करते हुए उसे फालना क्षेत्र में ट्रेन से दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जोधपुर लाया गया।
दो हजार किलोमीटर तक पीछा
थानाधिकारी भादू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित था। वह साइबर का अच्छा जानकार होने से पुलिस को चकमा दे रहा था,दो हजार किलो मीटर तक पुलिस उसका पीछा करती रही आखिरकार फालना में एक ट्रेन से दस्तयाब कर लिया गया।
