Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभाग के 95 बांधों में से सिर्फ 21 बांधों में नाम मात्र का पानी बचा है। शेष सभी बांध पूरी तरह से सूख चुके हैं। इन बांधों से जलापूर्ति व सिंचाई पर निर्भर लोगों की निगाह मानसून पर जमी है। ताकि समय पर बारिश हो तो हलक तर करने लायक पानी इन बांधों में एकत्र हो सके।

जोधपुर संभाग के सबसे बड़े जवाई बांध में ही सबसे अधिक 1354 एमसीएफटी पानी को जलापूर्ति के लिए बचा कर रखा गया है। ताकि न केवल पाली शहर बल्कि जिले के लोगों को जलापूर्ति की जा सके। इसके सहायक सेई बांध में भी 341 एमसीएफटी पानी को रोक कर रखा गया है ताकि आपात स्थिति में उसका भी उपयोग किया जा सके।

जोधपुर जिले के पांच बांधों में जसवंत सागर, सुरपूरा, बिसलपुर, जालीवाड़ा व बिराई बांध पूरी तरह से सूख चुके हैं। जालोर के तेरह बांध में से सिर्फ बीठन बांध में ही 41 एमसीएफटी पानी बचा है। सिरोही के 34 में से छह बांध में पानी है। इनमें से सबसे अधिक 41 एमसीएफटी अमगौर बांध में है। अरवाली की पर्वतमाला के बीच में बसे पाली जिले में सबसे अधिक बांध बने है। पाली जिले के 43 में से 14 बांध में ही पानी बचा हुआ है।

>>> मेडिकल के क्षेत्र में राजस्थान को बनाएंगे आत्मनिर्भर-मुख्यमंत्री

जल संसाधन विभाग ने सूख चुके बांधों में से कुछेक की मरम्मत का कार्य चला रखा है। मानसून से पहले इन कार्यों को पूरा करने की अहम चुनौती उसके सामने है। जोधपुर जिले का सबसे बड़ा जसवंत सागर बांध करीब बारह वर्ष पूर्व पूरा भरने के बाद इसकी कमजोर दीवारें पानी का दबाव सह नहीं पाई।

इस कारण दीवार ढह गई और सारा पानी बहकर चला गया था। इससे कुछेक गांवों में बाढ़ के हालात भी पैदा हुए थे। इस तरह के हालात फिर से पैदा न हो इसे ध्यान में रख जल संसाधन पूरी तैयारी में जुटा है। इस बार मानसून के तय समय पर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में लोग उम्मीद लगा कर बैठे है कि बारिस हो तो इन बांधों में पानी आए और उन्हें पेयजल संकट से निजात मिले।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026