Doordrishti News Logo

जोधपुर डिस्कॉम का लाइनमैन 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिजली बिल कम करने के एवज में मांगी रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर डिस्कॉम का लाइनमैन 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर डिस्कॉम के एक लाइनमैन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण चौकी द्वारा की गई। आरोपी हरिकिशन मीणा,तकनीशियन प्रथम (लाइनमैन),33/11 केवी जीएसएस नोसर,कार्यालय सहायक अभियंता (पवस), जोधपुर डिस्कॉम मतोडा, जिला फलोदी में कार्यरत है।

अवैध बजरी से भरे ट्रक-ट्रेलर जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत मिली थी। परिवादी ने आरोप लगाया था कि हरिकिशन मीणा उसके घरेलू बिजली बिल की 80 हजार रुपए की राशि कम करने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद,एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में निरीक्षक पुलिस अनिल कुमार व उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान, आरोपी हरिकिशन मीणा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026