Doordrishti News Logo
  • सीबीआई छापेमारी का मामला
  • आय से अधिक की सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण

जोधपुर, आय से करोड़ों रुपए अधिक सम्पत्ति जुटाने के प्रकरण में सीबीआइ जांच में घिरे आयकर कमिश्नर अलका राजवंशी व रेलवे में जनरल मैनेजर (जीएम) पति अमित जैन के नाम सात बैंक लॉकर होने का पता लगा है। सीबीआइ ने एक बैंक लॉकर खुलवा कर तलाशी ली। इसकी पड़ताल जारी है। गौरतलब है कि आय से 5.53 करोड़ रुपए अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में आठ अप्रेल को सीबीआई ने उदयपुर में आयकर कमिश्नर अलका राजवंशी व रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) जोधपुर में ग्रुप जनरल मैनेजर अमित जैन व सीए विकास राजवंशी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।

जोधपुर, जयपुर व उदयपुर में कार्यालय और अन्य ठिकानों पर दबिश देकर तलाशी ली गई। जिसमें अलका व पति अमित जैन के पास जोधपुर, जयपुर व उदयपुर में सात बैंक लॉकर होने का पता लगा था। अब इन लॉकर को खोलकर जांच करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। अभी एक लॉकर की तलाशी ली गई। अब अगले कार्य दिवस में अन्य लॉकर भी खोले जाएंगे। सीबीआइ ने लॉकर में निकलने वाले कीमती सामान का खुलासा अभी नहीं किया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026