Doordrishti News Logo

मारपीट कर मोबाइल और बाइक ले जाने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट कर मोबाइल और बाइक ले जाने का आरोप। लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर उसकी बाइक और मोबाइल छीन कर ले गए। पीडि़त ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

लूणी पुलिस ने बताया कि मोरटूका निवासी शिवराम पुत्र मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 30 नवंबर को भटिण्डा गांव की सरहद से निकल रहा था तब श्रवणराम,रूपाराम,छोटेलाल, कन्हैयालाल सहित तकरीबन 11 लोगों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। उसका मोबाइल और बाइक को छीन कर ले गए। लूणी पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026