Doordrishti News Logo

जनसुनवाई में 71 प्रकरण दर्ज

  • जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव ने किया वीसी के माध्यम से जनसुनवाई का निरीक्षण

जोधपुर,जनसुनवाई में 71 प्रकरण दर्ज। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 71 प्रकरण प्राप्त हुए। इन प्रकरणों पर चर्चा की गयी और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़िए – टैक्सी में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग,टैक्सी गैस सिलेण्डर और मशीनरी जब्त

शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
संभागीय आयुक्त ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार परिवाद का औसत निस्तारण समय कम करने,परिवाद निस्तारण के संतुष्टि स्तर को सुधारने सहित शिकायतों के संख्यात्मक के साथ गुणात्मक निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को सम्मान के साथ सुन कर उनका त्वरित निस्तारण करें,ताकि आमजन की समस्याओं को तय समय पर निस्तारित किया जा सके।

प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश जारी
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने नगर निगम दक्षिण एवं उत्तर और जोधपुर विकास प्राधिकरण को संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण,पेयजल संबंधी प्रकरणों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

अग्रवाल ने राजस्व,पुलिस,जोधपुर विद्युत वितरण निगम,शिक्षा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, पंचायतीराज और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आदि विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित परिवादियों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें।

सतर्कता समिति ने की 11 प्रकरणों पर सुनवाई
जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में प्राचीन जलाशय में हो रहे अतिक्रमण, जेडीए की सरकारी भूमि के भूखंडों को नियम विरुद्ध बेचने,उम्मेद हेरिटेज कॉलोनी का प्रकरण, आवासीय ले आउट प्लान को निरस्त करने,पेयजल समस्या,पट्टा,निर्माण एवं अतिक्रमण हटवाने सहित कुल 11 प्रकरणों के संबंध में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं शहर विधायक अतुल भंसाली ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने किया वीसी के माध्यम से निरीक्षण
जिला स्तरीय जनसुनवाई का मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनसुनवाई करने,पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने,बिजली एवं पेयजल तथा जल जीवन मिशन के प्रकरणों के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने,संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, निस्तारित प्रकरणों की फोटो एवं वीडियो अपलोड करने एवं आवश्यक पेंडेंसी न रखने के दिशा निर्देश दिए।

ये थे उपस्थित
जनसुनवाई में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,शहर विधायक अतुल भंसाली,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम (दक्षिण)आयुक्त डॉ.टी शुभ मंगला,आईएएस प्रशिक्षु अक्षत कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) दीप्ति शर्मा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (ग्रामीण) सीमा कविया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026